निगम अधिकारी एवं ईको ग्रीन अधिकारी प्रतिदिन करेंगे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Aug 28 2020

ग्वालियर। शहर की साफ सफाई व्यवस्था एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कल दिनांक 29 अगस्त 2020 से प्रतिदिन नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ इको ग्रीन कंपनी के अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे तथा क्षेत्र में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका तत्काल निराकरण करेंगे। 
नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर के तरुण पुष्कर स्थित कार्यालय पर उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान एवं ईकोग्रीन के प्रोजेक्ट हेड आकर्ष दत्त शर्मा  द्वारा ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधान सभाओं की कचरा कलेक्शन स बन्धी गतिविधियों की समीक्षा की।