लायंस क्लब ने कैंसर हॉस्पिटल में जरूरदमंद मरीजों को खाने के पैकेट बांटे
Aug 28 2020
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक सदेव मानवता की मिसाल रखता आया है इसी बात को नजर रखते हुए लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा शुक्रवार को केंसर हॉस्पिटल प्रांगण में जरूरतमंद मरीजों, उनके परिजनों व अन्य व्यक्तियों को 500 से अधिक खाने के पैकेट बांटे गए। क्लब के पीआरओ अमित गोयल द्वारा बताया गया की इस प्रकार के कार्यक्रम लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा अब हर माह की अंतिम तारीख को किया जाता है। ताकि संकट की इस घड़ी में लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा समाज को कुछ ना कुछ सहयोग प्रदान किया जा सके।
इस कार्यक्रम में मु य रूप से उपाध्यक्ष लायन बल्लभ दास सिंघल, सचिव लायन ललित गांधी, कोषाध्यक्ष लायन जगदीश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष लायन नरेंद्र सिंघल लायन एवं बोर्ड सदस्य लायन सुभाष अग्रवाल, लायन आनंद मोहन अग्रवाल, लायन केतन अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक लायन नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे। इस आयोजन को प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भोजन एवं मास्क वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









