पर्वतारोही भावना डेहरिया बनीं जन परिषद की उपाध्यक्ष और ब्रांड एम्बेसडर
Aug 28 2020
भोपाल। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने जानी मानी पर्वतारोही भावना डेहरिया को जन परिषद की वूमेन विंग की प्रांतीय उपाध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय सह सचिव एवम् जन परिषद का ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया है। भावना ने माऊंट एवेरेस्ट और दुनिया के सात महाद्वीप के तीन सबसे ऊँचे शिखर को फतेह किया है जिसमे अफ्रीका का माउंट किलिमंजरो और ऑस्ट्रेलिया का माउंट कोज़िअस्को शामिल है। जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 31 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर सात अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। माउंट ऐवरेस्टर भावना डेहरिया के इस मनोनयन पर गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दमोह के जनप्रतिनिधियों ने माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के ब्रोशर एनआरएम-2026 का विमोचन किया
समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर व्यक्त किया शोक
मध्यप्रदेश में जलवायु वित्त जुटाने पर भोपाल में कार्यशाला का आयोजन
प्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल की खोज हुई तेज
प्रदेश के 799 पीएमश्री स्कूलों में 4.80 लाख विद्यार्थियों को मिली अध्ययन की सुविधा
नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की सभी तैयारियां समय पर करें
गरीब कल्याण मिशन की गतिविधियों और लक्ष्यों के अनुश्रवण हेतु विभागीय समिति गठित
गरीब कल्याण मिशन की प्रगति की निगरानी हेतु साधारण सभा समिति गठित
गरीब कल्याण मिशन के लिए अंतर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









