फर्नीचर कारोबारी से चेन लूटी
Aug 27 2020
ग्वालियर। तगादा करने जा रहे फर्नीचर कारोबारी की बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर सोने की पांच तोला वजनी चेन लूट ले गए। वारदातगोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क इलाके में गुरुवार सुबह सवा नौ बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोलपंप के पास राजकुमार शिवहरे पुत्र सियाराम शिवहरे पेशे से कारोबारी है और उनकी भिण्ड रोड पर पर भोलेनाथ फर्नीचर है। सुबह वह तगादा करने के लिए पैदल-पैदल जा रहे थे, अभी वे पिण्टो पार्क पर पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोका और मारपीट कर उनके गले से पांच तोला वजनी सोने की जंजीर लूट ले गए। वारदात का शिकार पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि मारपीट हुई है तो मामला मारपीट का है, लूट हुई है या नहीं अभी इसकी पड़ताल कर रहे है। जांच में जो भी तथ्य आएगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है अब पुलिस वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। जिससे घटना का तथा आरोपियों का पता लगाया जा सके। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश चेहरे पर साफी बांधे हुए थे और वारदात के बाद फैक्ट्रियों की तरफ भाग निकले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









