कोरोना के तीन मरीजों ने दम तोड़ा

Aug 27 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना की र तार थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को  फिर 155 कोरोना पोजीटिव मरीज मिले हैं। जेएएच में उपचार के दौरान तीन कोरोना मरीज सीबी कश्यप, सन्तोष सरदार सिंह एवं अमरलाल की मौत हो गई। इन सभी की उम्र 60 से ऊपर थी। ग्वालियर में अब कोरोना मरीजों की कुल सं या बढ़कर 5078 हो गई है जबकि अब तक कुल 62 मौतें हुई हैं।
पिछले पांच दिन से जिले में कोरोना वायरस के लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। इसकी सं या सौ के पार है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 155 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कई मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना संक्रमण में ग्वालियर जिला भी अब प्रदेश के दूसरे शहरों की बराबरी करने लगा है। सैंपलिंग की दर बढ़ते ही हर दिन 100 से ऊपर पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।  जिले में कोराना संक्रमित मरीजों की सं या बढऩे के साथ ही एक्टिव केस की सं या भी बढ़ गई है। दरअसल जिस र तार में संक्रमण फैल रहा है उतनी तेजी से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही यह बढ़कर खतरनाक आकंड़े पर पहुंच गया है। गुरुवार को कोरोना से मौत के शिकार बने मरीजों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में नगर निगम के मदाखलत की देखरेख में कराया गया।

निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीज

ग्वालियर। जेएएच के कोविड अस्पताल में व्यवस्था ठीक न होने से कोरोना से संक्रमित मरीज शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। यह सं या निज दिन बढ़ती ही जा रही है। लोगों को बुखार या गला खराब होने पर वह प्राइवेट डॉक्टरों को दिखा रहे हैं, लेकिन डॉक्टर पहले कोविड टेस्ट कराने की बात कहकर इलाज तो कह रहे हैं। निजी अस्पतालों में कोविड टेस्ट 2200 से तीन हजार के बीच में हो रहा है।