समग्र शिक्षक संघ ने पदनाम हेतु राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

Aug 27 2020

ग्वालियर। समग्र शिक्षक संघ म प्र के प्रांताध्यक्ष सुरेश चन्द्र दुबे के मार्गदर्शन एवं डी के गांधी प्रांतीय सह सचिव के नेतृत्व में ग्वालियर, चंबल अंचल के शिक्षको ने वेतनमान अनुसार पदनाम के आदेश उप चुनाव के पहले प्रसारित कराने हेतु मा भारत सिंह कुशवाह राज्य मंत्री म प्र शासन को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर देवेन्द्र तोमर, राजेन्द्र ठाकुर, रामदत्त शर्मा, बसन्त शर्मा, अजय खरे, विनोद दुवे, अजय सिंह चौहान, हरीशचन्द्र अष्ठाना, होतम सिंह गुर्जर, सनत जैन, राजेश पाल, एस एन मिश्रा,रामबाबू सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।