महिला ने लगाई आग, डेढ़ घंटे बाद कमरे से निकाला
Aug 27 2020
ग्वालियर। घर खाली करवाने का ऑर्डर आते ही महिला ने खुद को मकान में बंद कर पर्दो में आग लगाकर आत्महत्या की धमकी दे दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के गल्र्स कॉलेज के पास गुरुवार सुबह करीब नो बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और दमकल ने आग बुझाने के बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
मुरार थाना प्रभारी अजय पवार ने बताया कि गल्र्स कॉलेज के पास रहने वाले बृजेश शर्मा और उनके पिता में मकान को लेकर विवाद चल रहा है और बृजेश के पिता ने मकान खाली कराने के आदेश करा लिए है। आज सुबह बृजेश की पत्नी ने खुद को मकान में बंद कर पर्दो में आग लगा दी और आत्महत्या करने की धमकी दी। मामले का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और दमकल अमले ने आग बुझाई और इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया।
कुछ दिन पहले निकाल दिया था घर से
महिला के ससुर मातादीन ने बताया कि कुछ दिन पहले बहु ने उन्हें तथा उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया था। इस पर उन्होंने न्यायालय में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्हें घर में रहने या फिर बहु से घर खाली कराने के आदेश कराए थे।
डेढ़ घंटे में मिली सफलता
महिला का आरोप था कि उसके पति को पुलिस ने गायब करा दिया है। जबकि पुलिस का कहना था कि उसका पति उनके पास नहीं है, अगर पति गायब है तो उसकी शिकायत करे, जिससे पति को तलाशा जाए। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला सब इंस्पेक्टर के साथ ही आस-पास की महिलाओं को समझाने पहुंचाया। तब कहीं डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकला गया। उधर घटना का पता चलते ही वहां से निकलने वालों के साथ ही आस-पास की महिला, बच्चे व बुजुर्ग एकत्रित हो गए, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस बार-बार परेशान होती रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









