मां का हत्यारा कलयुगी बेटा गिर तार, पैसों के लिये की हत्या

Aug 27 2020

ग्वालियर। संजय नगर गोल पहाडिय़ा निवासी शांताबाई पत्नी मानसिंह जाटव 50 वर्ष की हत्या पैसे को लेनदेन  को लेकर उसके छोटे बेटे संजय जाटव 28 साल द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी। जिस पर थाना जनकगंज में 554/2020 अंतर्गत धारा 302 आदमी क़ायम कर विवेचना में लिया गया था । घटना के बाद से ही आरोपी संजय फरार हो गया था। आरोपी संजय की गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगल में छुपे होने की सूचना प्राप्त होने पर उसकी गुरुवार को घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। घटना के संबंध में जानकारी देने पर उसने बताया कि पूरा विवाद जमीन बेचने के एवज में मिले पैसों  के लेनदेन को लेकर था। इसी पैसे के लिए उसने नशे की हालत में मां का गला दबाकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। उस वक्त बड़ा भाई अचानक घर में आ गया और उसने संजय को घटना  करते हुए देख लिया था। आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी विनय शर्मा और उनकी टीम के सदस्य उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उप निरीक्षक आर एस सैनी, आरक्षक केशव, आरक्षक मुकेश दंडोतिया, आरक्षक जितेन सिंह गुर्जर, आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आरक्षक राघवेंद्र तोमर, आरक्षक एजाज खान तथा नगर रक्षा समिति के संयोजक संतोष राठौर की सराहनीय भूमिका रही है । पुलिसअधीक्षक अधीक्षकके द्वारा उपरोक्त आरोपी को पकडऩे वाली टीम को 5000 नगद इनाम देने का घोषणा की गई है।