नरेश अन्नोटिया को स मानित किया

Aug 27 2020

ग्वालियर।  एस पी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने कोरोना के इस काल मे  इस महामारी के बीच रात दिन एक कर पुलिस कर्मियों का न सिर्फ हौंसला बढ़ाया बल्कि खुद भी हर सड़क हर चौराहे पर पहुंच कर कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था को बारिकी से देखा व एक कोरोना वॉरियर के रूप में आपकी व आपके स्टाफ की सेवाएं अनुकरणीय हैं। भारत विकास परिषद की शाखा समर्पण आपको स मानित करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। शाखा संस्थापक अरविंद दूदावत संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन व राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने नरेश अन्नोटिया को स्म्रति चिन्ह देकर व फूल मालाओं से  स मानित  किया व आपकी सेवाओं की भूरी भूरी प्रंशसा की। 
राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को शाखा समर्पण के द्वारा एक जरूरत मन्द  परिवार सुरेश अरोरा जिनके 3 छोटी छोटी बेटियां हैं उनमें से एक बेटी दीपाली अपने पिता के साथ आई थी इन बेटियों की माताजी का स्वर्गवास हो चुका है, इस परिवार को 3 लीटर का गेस चूल्हा व एक माह का राशन नरेश अन्नोटिया के करकमलों से शाखा समर्पण द्वारा दिलाया गया। गिरीश अग्रवाल का कहना है कि ये सेवा प्रकल्प शाखा द्वारा दिखावे के लिए नही किये जाते बल्कि इस माध्यम से किसी की मदद हो सके ये भावना रहती है और समाज ने हमे इस लायक बनाया है कि हम कुछ कर सकें तो यह हमारा सौभाग्य है कि ईश्वर ने इसके लिए शाखा समर्पण को चुना है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी वहां उपस्थित जरूरतमन्दों को ब्रेड व टोस्ट व केलों का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थापक व रास्ट्र गान संयोजक अरविंद दूदावत संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे कोषाध्यक्ष महेश धीमान, सतीश राजोरिया, बसंत खोदेला, बी के मिश्रा, प्रेम शिवहर, कमल गुप्ता, बी के तिवारी, मनोज आदि ने अपनी उपस्थिति दी। अरविंद दूदावत ने बताया कि 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम 2 वर्ष से भी अधिक समय से चल रहा है इसमें हमे ग्वालियर के नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन संजय धवन के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गई है।