प्रशासन कर रहा है बेमतलब ढिढ़ोरा

Aug 26 2020

ग्वालियर। एक तरफ कई कोविड-19 पॉजिटिव घरो के बाहर कोई वेरिगेट्स नही है और एक तरफ 4  मकानों को शील कर दिया गया है। जबकि पेसेंट ठीक होकर घर आ गया है। आपको बता दे कि अभी हाल में ही गोविंदपुरी पास में कोविड-19 मरीज निकला जो अब पूर्ण रूप से ठीक होकर के घर आ गया है। जबकि उसके घर को मिलाकर के चार घरो को शील कर दिया गया है। जबकि उस घर मे कोई नही रहता न ही कोई आता जाता है। स्प्ष्ट है कि प्रशासन कोरोना महामारी को लेकर ढिढ़ोरा ज्यादा कर रहा है। जबकि इस महामारी से लोगो को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपको बता दु की बहुत से ऐसे कोविड-19 पॉजिटिव मरीज ऐसे है जिनके बाहर कोई बेरिगेट्स नही लगाए गए है। जिनमे हजीरा, आनंदनगर सहित अनेक स्थान है। ठीक होकर के आये कोविड-19 मरीज बताते है कि आसपास बेरिगेट्स लगने से सभी पड़ोसी ऐसे व्यवहार कर रहे है जैसे उनको एचआईवी वीमारी हो। ऐसे में लोग जागरूक होने की बजाय बहकावे में आ रहे है। जबकि मरीज पूर्णत: स्वस्थय है और एंटीबॉडी बनने की बजह से आम इंसान के संक्रमण की अपेक्षा स्वस्थ्य होकर आये मरीज के संक्रमित होना न मात्र ही है। आपको इसके साथ यह ही बता दे कि स्वस्थ्य होकर के आये मरीज़ के प्लाज़्मा से हम 2 लोगो को ठीक कर सकते है। तो स्पष्ठ है की प्रशासन का यह दिखावा नही है तो क्या है।