पकड़ी 50 गाय, आठ सफाई कर्मियों पर कार्रवाई

Aug 25 2020

ग्वालियर। स्वास्थ्य उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने मंगलवार को खुद अमले के साथ रहकर शहर में घूम रहीं आधा सैकड़ा गायों को पकड़वाकर शहर के बाहर छुड़वाया। वहीं अलग-अलग वार्डो में जब निरीक्षण किया तो फिर कई सफााई कर्मचारी बिना बताए अपनी ड्यूटी से गायब मिले। इस पर इनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं एक अस्थाई कर्मचारी को साफ कह दिया कि आगे से शिकायत मिली तो फिर उसे घर बैठा दिया जाएगा।
यहां से पकड़ी गाय : मंगलवार सुबह से महाराज बाड़ा, माधौगंज, कंपू, कटोरा ताल, अचलेश्वर रोड, वसिटी सेंटर में सुबह से विशेष अभियान चलाकर इन्हे शहर से बाहर छुड़वा दिया गया, तकरीबन 50 गाय इस दौरान पकड़ी गईं, वहीं यह अभियान सोमवार तक लगातार जारी रहेगा।
यह मिले गायब : उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा वार्ड क्रमांक 21 एवं 55 मे निरीक्षण किया गया। जिसमें वार्ड 21 में गोपाल पुत्र श्याम - नियमित संतोष पुत्र रामलाल -नियमित, विजय पुत्र पूरन नियमित, अजय विनियमितकुल 34 कर्मचारियो में से 4 अनुपस्थित थे, वहीं वार्ड 55 में आनंद पुत्र नारायण - विनियमित, अर्जुन पुत्र कालीचरन - आउटसोर्स, रेखा पत्नी राजेन्द्र - आउटसोर्ससूरज पुत्र किशन - आउटसोर्स गायब रहे।