मंत्री कुशवाह ने शताब्दीपुरम में 8.20 करोड़ लागत की सड़क का किया भूमिपूजन
Aug 25 2020
ग्वालियर। नए शहर के रूप में विकसित हो रहे शताब्दीपुरम क्षेत्र में 40 मीटर चौड़ी और 1.3 किलोमीटर ल बी नई सड़क बनेगी। शताब्दीपुरम फेज-4 में बनने जा रही इस मु य सड़क मार्ग का निर्माण ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 8 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से किया जायेगा। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को बतौर मु य अतिथि इस सड़क का भूमिपूजन किया। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि ग्वालियर शहर के सुनियोजित विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। सरकार शहर के विकास कार्यों के लिये धन की कमी नहीं आने देगी।
शताब्दीपुरम में अनिल भाटिया आवासीय परिसर चौराहे के समीप आयोजित हुए भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मु य कार्यपालन अधिकारी के के सिंह गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









