पांच दिन में गिरा मात्र 3.7 मिलीमीटर पानी

Aug 25 2020

ग्वालियर। इस बार मुश्किल ही है कि शहर में बरसात अपने औसत आंकड़े को छू सके। बीते सात दिन में बने सिस्टम के कारण ने बीते पांच दिन में मात्र 3.7 मिली मीटर पानी गिरा है और अब तक बरसात का कुल आंकडा़ मात्र 435.7 मिली मीटर पर अटक कर रहा गया। जबकि शहर की औसत बरसात 790 मिलीमीटर है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तक बने सिस्टम से अच्छी बरसात के संकेत थे, लेकिन अब यह पाकिस्तान शि ट हो गया है, जिसके चलते अब तीन दिन तक तो अच्छी बरसात की बात भूल ही जाएं, इसके बाद एक और सिस्टम अरब सागर में तैयार हो रहा है, इससे बरसात की अच्छी संभावना है, यदि यह भी कारगर सिध्द नहीं होता तो फिर बरसात से आस न पालें, हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिसके चलते बूंदाबांदी हो सकती है। इससे ज्यादा कुछ नहीं होने वाला। लगातार बना लोप्रेशर भी खत्म हो चुका है।
सुबह से परेशान कर रही धूप
मंगलवार को फिर दिन का आगाज तेज चटक धूप से हुआ, जिसने लोगों को परेशानी में डाल दिया। बरसात के मौसम में धूप की चटक किसी को भी रास नहीं आ रही, वहीं मौसम विभाग जिस तरह की बात कर रहा है, वह अलग निराश करने वाली है। जब धूप निकली तो फिर शहर में सामान्य हालात भी नहीं दिखे । लोगों ने जल्दी काम निरटाए और घर वापसी कर ली, यही नहीं धूप के साथ ही गर्मी बढऩे से जहां फिर पसीना टपकने लगा, वहीं बढ़ी नमी के कारण उमस ने भी दिक्कत पैदा करनी शुरु कर दी, जिससे बेचेैनी बढ़ गई। हालात यह हैं कि भरी बरसात के मौसम में घर से बाहर रहना भी मुश्किल साबित हो रहा है। आम दिनों जैसी गहमा गहमी सड़कों और बाजारों से दोपहर से पहले ही गायब हो गई, शीतलता घटने से पंखों ने भी साथ छोडऩे की धुन पकड़ ली। अनमने मौसम ने सभी को परेशान करके रख दिया, भले ही बीच-बीच में बादलों के टुकड़े धूप पर कुछ देर अंकुश लगा देते हैं, लेकिन फिर धूप खिल जाती है।