बहोड़ापुर व लक्ष्मीगंज कब्रिस्तान में भरा पानी, अंतिम संस्कार में परेशानी

Aug 25 2020

ग्वालियर। बरासत के कारण बहोड़ापुर व लक्ष्मीगंज कब्रिस्तान में पानी भर जाने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों को शवों के अंतिम संस्कार में भारी दिक्क्तों का सामाना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है, वहीं अधिकारी यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि उन्हे इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं मिली है, वरना यह समस्या तुरंत दूर कर दी जाती।
बहोड़ापुर में बने कब्रिस्तान में दूर दराज क्षेत्रों से शव दफनाने के लिए लाए जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण यहां पानी भर गया है, जिससे हालात दल-दल जैसे बन गए हैं। कई जगह तो घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे शवों को जहां भीतर लाने में दिक्कत हो रही है, वही शव दफनाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों में भी पानी भर जाता है। इससे बेहद दिक्कत आ रहीं है। शवों को ठीक से दफना तक नहीं पा रहे, वहीं जो लोग साथ पहुंच रहे हैं उन्हे भी कीचड़ में रहना पड़ता है। यह हालात पिछले एक पखवाड़े से बने हैं, इस विषम समस्या के लिए नगर निगम के जेडओ से लेकर फायर ब्रिगेड द तर में भी लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालात जस के तस हैं। 
उधर बड़ी लक्ष्मींगज सक्जी मंडी के समीप स्थित कब्रिस्तान में भी हालात तालाब जैसे हैं, इसके भीतर प्रवेश करना तक बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। दो रोज तो कीचड़ के कारण यहां लोग शव सहित गिर भी पड़े थे।
गंदा पानी आने से परेशान हो रहे लोग
इधर एक बार फिर शहर के कई क्षेत्रों में शहरवासियों को नलों से गंदा पानी मिला है। जिससे लोग परेशान हो गए। बहोड़ापुर के मैदाई मौहल्ला, वार्ड ऑफिस के पास व वार्ड नंबर 4 के तकरीबन तीन हजार घरों में नलों से गंदा पानी आने के कारण लोगों की दिक्कत बढ़ गई। इसकी शिकायत लेकर लोग तुरंत वार्ड द तर पहुंचे, लेकिन उन्हे यह कहकर वापस कर दिया गया कि यह काम उनका नहीं, बल्कि पीएचई का है। सुबह जब नल आए तो लोगों को पीला और काला बदबूदार पानी उन्हे मिला, जिससे वह पानी नहीं भर सके। 
गदाईपुरा में लोगों का हंगामा
इसी प्रकार उपनगर ग्वालियर के गदाईपुरा में भी नलों से सुबह गंदा पानी आया, पहले तो लोगों ने इसकी शिकायत के लिए वार्ड द तर के साथ पूर्व पार्षद व अधिकारियों के फोन खडख़ड़ाए, जब बात नहीं बनी तो फिर हंगामा खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत यह है कि यहां अमृत योजना के तहत डाली जा रही वाटर लाइन का मिलान सीवर से हो गया है, जिससे गंदा और बदबूदार पानी उन्हे मिल रहा है। यह शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन तब भी कुछ नहीं हुआ। यहां लगभग एक हजार लोगों को आज सुबह इस समस्या का सामना करना पड़ा, हालांकि शिकायत के बाद यहां पीएचई अमला पहुंचाया है।