अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Aug 25 2020

ग्वालियर।अज्ञात कारणों के चलते एक 19 वर्षीय छात्रा ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं सोमवार को जहर खाने वाली महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में मुरार व महाराजपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
थाना मुरार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जद में आने वाले माधौपुरा इलाके में रहने वाले अनिल बाल्मीक परिवार के साथ रहते है। अनिल व उसकी उन्नीस वर्षीय बेटी नेहा ने परिजनों के साथ खाना खाया ओर सोने की बात कहकर कमरे में सोने चली गई। आधी रात में जब नेहा की मां की नींद खुली तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई क्योंकि उनकी बेटी नेहा कमरे में फ ांसी के फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना मुरार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए डैड हाउस भेजकर इस मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या करने के कारण को तलाशना शुरु कर दिया है। वहीं मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है जिससे कारण पता चल सके।
 वहीं बीते रोज डीडी नगर निवासी कीर्ति पत्नी राहुल भदौरिया उम्र 21 साल ने जहर गटक लिया था। कीर्ति को परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए जेएएच में भर्ती कराय था। हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार को र्कीर्ति की मौत हो गई।