सरकारी मास्टर करोड़ों का मालिक

Aug 25 2020

ग्वालियर। शिक्षा विभाग में प्राइमरी स्कूल में मास्टर लोकायुक्त की छापेमारी में क रोड़ो का मालिक निकला है। आठ महीने पहले शिक्षकके खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति के मामले में जांच करने मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे लोकायुक्त की 21 सदस्यीय टीम संपत्ति का आकलन करने उसके उपनगर के कु हरपुरा स्थित साठ फूटा रोड स्थित मकान में पहुंचकर आय से अधिक अर्जित की गई संपत्ति को खंगाल रही है।
शिक्षक के पास करोड़ों रुपए की चल व अचल संपत्ति का पता चला है। लोकायुक्त डीएसपी डीबीएस भदौरिया ने बताया कि साठ फूटा कॉलोनी निवासी चन्द्रप्रकाश पाठक पेशे से सरकारी शिक्षक है ओर इन दिनों इनकी पदस्थापना गोहद क्लॉक के जद में आने वाले ग्राम हथौना के शासकीय विद्यालय में है। शिक्षक पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत आज से आठ महीने पहले सूचनाकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त अर्जित की गई संपत्ति को लेकर गोपनीय जांच कर रही थी। जांच में लोकायुक्त को शिक्षक करोड़ो रुपए की संपत्ति होने का पता जैसे ही लगा वैसे ही आज सुबह लोकायुक्त की इक्कीस सदस्यीय टीम शिक्षक पाठक के दरवाजे पर जा खड़ी हुई। 
लोकायुक्त की टीम देख परिवार की खुली नींद
मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे ही लोकायुक्त की टीम पाठक के दरवाजे पर जा खड़ी हुई, जैसे ही डीएसपी भदौरिया ने डोरवेल बजाई तो दरवाजा खोलने स्वयं पाठक ही आए। लोकायुक्त की टीम को देख परिवार के स ाी सदस्यों की नींद उड़ गई ओर घर में ही कमरा बंद कर कै द हो गए। 
2014 में हो चुका है गिर तार
टीआई राघवेन्द्र सिंह ऋषिवर ने बताया कि शिक्षक चन्द्र प्रकाश पाठक की प्रदेश में हुए व्यापाम कांड में ाी संलिप्ता रही है। इस मामले में पाठक के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद पुलिस ने उसे व्यापाम मामले को लेकर गिर तार भी किया था। बाद में उसकी जमानत हो गई थी।
कृषि भूमि के साथ आठ बंैक खाते
लोकायुक्त की टीम को घर की तलाशी के दौरान पाठक के पास से एक दर्जन कृषि भूमि से संबंधित जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेज के साथ आठ बैंकों की पासबुक के साथ साठ लाख रुपए की कीमत का तीन मंजिला मकान, एक बुलेरो व तीन दो पहिया वाहन भी मिले है। हालांकि तलाशी में सोने के आ ाूषण व नगदी नहीं मिली है। 
कार्रवाई में डीएसपी लोकायुक्त डीबीएस भदौरिया, टीआई राघवेन्द्र सिंह तोमर, टीआई राघवेन्द्र ऋषिवर, कविन्द्र सिंह चौहान, आराधना डैविड, ब्रजमोहन नरवरिया, उप निरीक्षक सुरेश कुशवाह, प्रधान आरक्षक धन्नजय पाण्डे, इकबाल खान, आरक्षक यशवंत, नेतराम, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, संजय सिंह गिर्राज, अंकित कुमार,पीतांबर, बलवीर, व कमल शामिल है।