मुख्यमंत्री चौहान, सिंधिया व तोमर ने रानी महल में किया नाश्ता
Aug 24 2020
ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास के तीसरे दिन सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं ध्यानेन्द्र सिंह के आवास रानी महल पहुंचे। यहां पर नेताओं ने नाश्ता किया। पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं उनके सुपुत्र पीताम्बर प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य को स्वयं अपने हाथों से नाश्ता परोसकर खिलाया। यह नेता करीब एक घंटे तक रानी महल में रुके और इस बीच राजनीतिक चर्चा होती रही। पूर्व मंत्रीद्वय ने मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का बहुत ही मान-सम्मान से आवभगत किया। राजनीतिक चर्चाओं के बीच ठहाके भी लगते रहे। स्वल्पाहार के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से भी मुलाकात की। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









