तीसरे दिन भी चला भाजपा का सदस्यता अभियान

Aug 24 2020

ग्वालियर। भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सोमवार को तीसरे दिन भी मेला मैदान में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ लगी रही। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से आए अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी उप चुनाव में भाजपा उमीदवारों को जिताने का संकल्प लिया।
22 अगस्त से शुरू हुए भाजपा के सदस्यता अभियान के तीसरे दिन सोमवार को मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद जयोतिरादित्य सिंधिया के अनेक समर्थकों ने न सिर्फ भाजपा की सदस्यता ली बल्कि श्री सिंधिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा चलने का संकल्प भी दोहराया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा, भिण्ड संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर सहित बड़ी संया में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।