गौमाता के सरंक्षण के लिए हर सभव प्रयास करेंगे: तोमर
Aug 24 2020
ग्वालियर। गौमाता की सेवा और सरंक्षण के लिए सोमवार को बड़ी सं या में संत मुरार सर्किट हाउस पहुंचे जहां उनसे मिलने सांसद प्रभाद झा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, सभी ने वन टू वन सन्तों के साथ बैठकर गौमाता के सरंक्षण के लिए संतों द्वारा न केवल ग्वालियर गौशाला के लिए मांगपत्र पर चर्चा की वरन प्रदेश की सड़कों पर निराश्रित 7 लाख गौवंश के सरंक्षण के लिए 1400 करोड़ के फंड को जुटाने के लिए दूसरे राज्यों द्वारा किए गए प्रयासों से भी अवगत कराया।
इस दौरान श्रीकृष्णायन देशी गौरक्षा शाला के सन्त स्वामी ऋषभ देवानन्द, स्वामी पनकजानन्द, स्वामी अमृतानन्द, स्वामी कृष्णानन्द के साथ पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन मौजूद रहे। जिस पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संतों को आश्वासन दिया कि गौशाला में बायो प्लांट के लिए वह प्रयास करेंगे, इसके लिए सन्तजन जब आवश्यक हो दिल्ली में चर्चा कर सकते हैं वहीं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गौमाता के सरंक्षण के लिए हर सभव प्रयास करने का आश्वाशन दिया। म ुयमंत्री ने उक्त सभी बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश कलेटर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को दिए। वहीं शहर से बाहर गौशाला शिट के लिए निगमायुक्त सन्दीप माकिन को बजट आदि के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, इस दौरान संभागायुक्त एमबीओझा भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









