डॉ. सिकरवार ने महिलाओं को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया
Aug 24 2020
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिश्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कटोराताल पहुॅचे और मौर छठ पूजा कार्यक्रम की तैयारिओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अपनी जि मेदारिओं का निर्वाहन करने का आव्हान किया। सुबह से ही हजारों की तादाद में कटोराताल पर पूजा करने के लिए महिलाओं ने पहुॅचना शुरू कर दिया। डॉ. सिकरवार ने मौर छठ पूजा कार्यक्रम स पन्न कराने के लिए कई समितियां बनाई, जिनका कार्य कटोराताल में पूजा करने आने वाली महिलाओं के बीच शारीरिक दूरी रखना एवं कटोराताल पर साफ-सफाई रखना था। डॉ. सिकरवार ने महिलाओं को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया। डॉ. सिकरवार ने महिलाओं से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करे। डॉ. सिकरवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम तक कटोराताल पर मौर छठ पूजा की कमान संभाली। इस कार्यक्रम में डॉ. सिकरवार के साथ विजय बहादुर त्यागी, सुरेष प्रजापति, रमेश प्रजापति, अंकित कठठ्ल एवं नगर निगम कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









