बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या

Aug 24 2020

ग्वालियर-ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है । जबकि मृतका की लड़की ने अपने ही छोटे भाई संजय जाटव पर हत्या करने का आरोप लगाया है।  
बताया जाता है संजय जाटव मजदूरी करता है और किसी लड़की के प्रेम में पड़कर वह अपनी मां शांताबाई से मकान में से हिस्सा मांगने की जिद कर रहा था। लेकिन मां ऐसा करने से इंकार कर रही थी । इसी को लेकर मां बेटे के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। जानकारी मिली है कि रात को भी मां बेटे की फिर पैसों के लेनदेन और मकान के हिस्सेदारी को लेकर फिर झगड़ा हुआ था।  
उसके बाद मृतका ने अपनी बेटी सुषमा को फोन लगाकर खुद झगड़े की बात बताई थी। तब उसकी लड़की ने मां को घर आने के लिए कहा था लेकिन अपना घर छोडऩे के लिए तैयार नहीं थी।  
संभावना हैं कि आधी रात को संजय ने सोते समय अपनी मां का गला दबा दिया और गायब हो गया। उसने अपनी बहन को फोन कर बताया कि मेरा मां से झगड़ा हुआ है मैंने उसके गले पर दबाने की कोशिश की और वह मर गई। ऐसा आरोप उसकी बहन सुषमा ने लगाया है।  
पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और फिलहाल मामला कायम कर त तीश कर रही है पुलिस के मुताबिक वह मृत महिला के बेटे संजय की तलाश कर रही है। उससे  पूछताछ के बाद ही मामले के बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
हत्या से पुलिस सकते में
इधर जनकगंज थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात से पुलिस सकते में है। क्योंकि मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, समेत अन्य दलों के बड़े नेता शहर में हैं। रविवार रात को भी सीएम ने सर्किट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोरोना के फैलाव को रोकने और अपराध पर लगाम लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद हत्या की वारदात होने से ग्वालियर पुलिस आरोपी को पकडऩे के प्रयास कर रही है। 
बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति का हिस्सा देने की बात संजय अपनी मां से कई दिनों से कर रहा था। उसके एक और पुत्र प्रदीप भी इसी मकान में रहता है। अलसुबह संजय से अपनी मां का विवाद हुआ और उसने मां से गाली-गलौज करना शुरू कर धक्का दिया। जब शांताबाई ने इसका विरोध किया तो उसने तैश में आकर मां को बिस्तर पर धका देकर गला दबा दिया। 
घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि आरोपी फरार है हम उसे पकडऩे का प्रयास कर रहे हैं।