कमलनाथ सरकार पर झूठे आरोप लगाने वाले सिंधिया मांगे माफी : लाखन सिंह

Aug 24 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना जैसी महामारी के चलते भाजपा के महासदस्यता अभियान में नियमों की अवहेलना की जा रही है। मप्र शासन के द्वारा बनाए गये नियमों का स्वयं मु यमंत्री और उनके अधिनस्थ नेता नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। यह बात सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने पत्रकारों से कही। सभी नेताओं ने समवेत स्वर में कहा कि आमजनता को कड़ाई से नियम का पालन कराने के नाम पर जहां सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों पर तमाम प्रकार के बंधन लगाकर आमजनमानस पर स ती की जा रही है वहीं पिछले तीन दिनों से लगातार सैकड़ों की सं या में विगत 6 माह में कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्वालियर एवं ग्वालियर चंबल संभाग से निकाले गये कांग्रेसजनों को फिर से भाजपा सदस्यता दिलाने के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने विगत दिवस ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उपमु यमंत्री न बनने का कारण बताते हुए तत्कालीन कांग्रेस की मप्र की सरकार में भ्रष्टाचार होना बताया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि जिस कांग्रेस की कमलानाथ की सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के 6 सदस्य मंत्री मंडल में शामिल थे, उस व्यक्ति तत्कालीन कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट कहने में जरा भी शर्म नही आ रही है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके द्वारा बनाए गये मंत्रीयों द्वारा अगर भ्रष्टाचार किया जा रहा था, तो वह उस समय चुप यों बैठे थे। अगर शिवराज सिंह सरकार में साहस है तो सिंधिया के इन उपरोक्त काले कारनामों की जांच सीबीआई से कराई जाए। वार्ता के दौरान प्रवता धमेन्द्र शर्मा और अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।