पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने की बीजेपी में वापसी
Aug 24 2020
ग्वालियर। पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने आज बीजेपी जॉइन कर ली। उनके पति राजू गुप्ता ने भी की पार्टी में वापसी की है। सोमवार को वीआईपी सर्किट हाउस मुरार में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में पुनः पार्टी में वापसी की है। मालूम हो कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजपी छोड़ दी थी। वर्ष 2018 में उन्होंने निर्दलीय ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें लगभग 31 हजार वोट मिले थे। माना जा रहा था उनकी बगावत के चलते ही बीजेपी को सीट गवानी पड़ी थी। समीक्षा की बगावत के चलते पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह महज 121 वोट से कांग्रेस के प्रवीण पाठक से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा समीक्षा की घर वापसी का लगातार विरोध कर रहे थे। पार्टी ने उनके विरोध को दरकिनार कर अब समीक्षा की घर वापसी कराई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









