कोरोना संकट में हो रहे राजनीतिक आयोजन के विरोध में रुद्र मंडल ने सौपा ज्ञापन

Aug 23 2020

ग्वालियर। रुद्र मंडल विगत कई वर्षों से दौलतगंज स्थित नागदेवता मंदिर पर गणेश उत्सव में संभाग की विशाल गणेश प्रतिमा विराजित के साथ विशाल महाउत्सव आयोजन करता है, कोरोना संकट के दौरान व सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष गणेश उत्सव नही मनाया गया लेकिन गणेश उत्सव के दिन ही शहर में एक पंडाल नही लगा लेकिन भाजपा का सदस्यता आयोजन का विशाल पंडाल लगाया गया जिसमें हजारो की सं या एकत्र हुईं, क्या इन राजनीतिक आयोजनों पर सरकारी गाइडलाइन का नियम लागू नही होता उक्त आरोप लगाते हुए रुद्र मंडल ने भारी विरोध प्रकट किया, विरोध को देखते हुए जिलाधीश महोदय ने तहसीलदार आर एन खरे को पंडाल स्थल पर पहुँचाया जहाँ रुद्र मंडल के सदस्यों ने भाजपा के महासदस्यता आयोजन के आयोजकों के विरुद्ध एवं काँग्रेस के धरने के विरोध में धारा 188 के तहत कार्यवाही करने का ज्ञापन सौपा। कार्यवाही नही होने की दशा में रुद्र मंडल न्यायालय की शरण लेगा इस अवसर पर लोकेश शर्मा, बालमुकुंद अग्रवाल, अनूप सिकरवार, कुश बघेले, आदित्य शर्मा, लाल शर्मा सहित अन्य लोग सोशल डिस्टेंसिग के साथ उपस्थित थे।