भ्रष्ट शशिकांत शुक्ला हटाओ और भाजपा बचाओ
Aug 23 2020
ग्वालियर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते हमारे प्रदेश के मुखिया समेत देश के दिग्गज नेता शहर में मौजूद रहे। लाखों कांग्रेसी समर्थकों ने रविवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया के समक्ष भाजपा का दामन थामा। लेकिन इसी बीच इन तमाम आयोजनों में एक वृद्ध ऐसा भी था। जो अपनी मजबूरी कपड़ों कि भांति पहने प्लास्टिक के बैनर तले बयां कर रहा था।
दरअसल हुआ यूं कि भाजपा के सदस्यता ग्रहण समारोह में एक वृद्ध नगर निगम के तानाशाही अफसर शशिकांत शुक्ला के खिलाफ अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बैनर लिए खड़ा था। बैनर पर "भ्रष्ट शशिकांत शुक्ला हटाओ और भाजपा बचाओ" का स्लोगन लिखा था। बताया गया है कि यह स्लोगन पीडि़त ने दक्षिण के मदाखलत प्रभारी शशिकांत शुक्ला के विरोध में पहन रखा था। आपको बता दें कि निगम अफसर शशिकांत शुक्ला के खिलाफ पहले भी कई शिकायते। नगर निगम कमिश्नर, संभाग आयुक्त व कलेक्टर को पहुंच चुकी हैं। जिसमें कई शिकायतों में उनके द्वारा की जा रही भ्रष्टता का उल्लेख किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









