सुबह से रिमझिम और पिकनिक स्पॉट फुल
Aug 23 2020
ग्वालियर। एक तो सनडे ऊपर से मौसम मस्त-मस्त। इसका फायदा उठाने में लोगो ने कतई कंजूसी नहीं की। सुबह जैसे ही आंख खुली तो मौसम कूल-कूल था, हल्की रिमझिम के साथ आसमान पर घने काले बादल छाए हुए थे। साथ ही मस्त ठंडी-ठंडी हवा खूब आनंदित कर रही थी ऐसे में कौन-कब रुकने वाला था तुरत तैयार हुए और निकल पड़े मित्रों और परिवार के साथ सन को फन डे करने।
शहर के तिघरा, देवखो और किला ही नहीं नजदीक के पिकनिक स्पॉट के रूप में वि यात सुल्तान गढ़, भदावना पर सैलानी ही सैलानी नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि जो देर से पहुंच रहे हैं उन्हे जगह तलाशने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। जो पहले पहुंच गए वह मजे में रहे।
पिकनिक पसंदों को सालभर मानसूनी सीजन का इंतजार रहता है और वह आसमान ताकते रहते हैं कि कब बादल मेहरबान हों कव वह मौसम का लुत्फ लेने घर से निकलें। इस बार मानसून ने लोगों को खूब तरसाया है, पूरा सावन सूखा निकल गया और भादों में भी कुछ खास मौसम नहीं बना है, ऐसे में आज जब रात से लगातार मौसम खुशगवार है तो पिकनिक पसंदों को दोहरा मौका मिल गया। एक तो मौसम मस्त दूसरा रविवार का अवकाश, द तरों के साथ व्यनसायिक प्रतिष्ठान भी बंद और स्कूल कॉलेज में तो पहले ही ताले लटके हुए हैं ऐसे में मस्ती का डोज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नतीजतन पिकनिक स्पॉट फुल हैं।
जो लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं उनके मन में तो उत्साह भरा ही हुआ है, साथ ही ऑटो औप टैंपों वालों की भी बांछें खिल गई हैं। वह भी सैलानियों को उनके पसंदीदा पिकनिक स्पॉटों पर ले जाने के लिए मुंह मांगे दाम वसूलते रहे। तिघरा के लिए प्रति सवारी साठ से सत्तर रुपए तक वसूले गए, लेकिन मौसम और पिकनिक का खुमार लोगों पर ऐसा चढ़ा है कि उन्हें यह रकम चुकाने में भी गुरेज नहीं दिखा।
दिक्कत यह है कि लॉकडाउन के चलते पुलिस द्वारा तिघरा पर बने रेस्टारेंट और दुकानें बंद करवा दी गईं हैं, जिसके चलते सैलानियों को खाने के सामान के साथ पानी भी खुद ही लेकर यहां पहुंचना पड़ रहा है। यह बात उन्हे खल रही है। कुछ स्थानीय लोग जरूर पानी की बोतलें बेच रहे हैं, लेकिन दोगुने दाम ले रहे हैं, वहीं भुट्टों की बिक्री खूब हो रही है। यही नहीं बोटिंग भी बंद है, जिससे सैलानी निराश हो रहे हैं।
भले ही शहर में बरसात का सिलसिला रुक-रुककर जारी है, लेकिन भदावना में खूब बरसात हो रही है और यहां झरने व ह्रियाली भरा रमणीय वातावरण लोगों को खूब प्रफुलिल्त कर रहा है जो लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं वह अपने इन मस्ती भरे अविस्मरणीय पलों को कैमरे में कैद कर कर रहे हैं, वहीं सैल्फी भी खूब ली जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









