बाजारों में नहीं हो रहा नियमों का पालन, आधा शटर उठाकर कर रहे कारोबार

Aug 23 2020

ग्वालियर। किराने की दुकानों पर दुकानदार ग्राहकों की भीड़ लगाकर सामान दे रहे थे तो वहीं नाश्ते की दुकान पर भी समोसे-कचौड़ी का स्वाद लेते हुए लोग नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा नहीं लग रहा कि आज रविवार को लॉकडाउन है। सुबह से ही बाजारों में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है तो जिनको जरूरत का सामान लेना है वह दुकानों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के वाहनों को देखकर दुकानदार शटर डाउन कर लेते हैं और वाहन निकलते ही कारोबार करना शुरू कर देते हैं। शहर की मु य सड़कों के बाजार खुले हुए हैं तो वहीं गली- मोहल्ले में तो दुकानदार पूरी दुकान सजाकर बैठे हुए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर रविवार को बाजारों के शटर डाउन रखने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश किया है। अभी बाजारों में दुकानों के शटर अलग-अलग बार को डाउन रहते थे, जिन्हें जिला प्रशासन ने एक ही दिन कर दिया है और अब जरूरत की चीजों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने के लिए कहा गया है लेकिन इसका पालन कितना हो रहा है यह रविवार को बाजारों में देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी और लोग शारीरिक दूरी का पालन करना तो छोड़ो, मास्क लगाना भी उचित नहीं समझ रहे हैं। 
पुलिस ने बनाए चालान
रविवार को लॉकडाउन के दौरान कुछ दुकानें खुली देख पुलिस अफसरों ने पहले तो समझाइश दी लेकिन इसके बाद भी दुकानदार नहीं माने तो इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया गया। रविवार सुबह माधौगंज में पुडिय़ा सिगरेट बेच रहे एक दुकानदार से 200 रुपए का जुर्माना वसूला तो वहीं रॉक्सी रोड पर किराने की दुकान खोलकर बैठे दुकानदार से भी जुर्माना वसूला। ऐसे आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई की गई है। लॉकडाउन के दौरान मार्केटों में दुकानदार शटर डाउन करे हंै और ग्राहक आते ही सामान दे देते हैं।