लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर युवक कांग्रेस ने दिया धरना

Aug 23 2020

ग्वालियर। भाजापा के महासदस्यता अभियान के विरोध में कांग्रेस द्वारा दिए जा रहे धरने के क्रम में रविवार को युवक कांग्रेस द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर धरना दिया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करने पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी भी ली। युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेबरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्रसिंह, कुलदीप कौरव, प्रवक्त्ता आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेश श्रीवास, आदि मौजूद रहे। 
बड़ी सं या में रही पुलिस तैनात
शनिवार को कांग्रेस के विरोध को देखते हुए रविवार सुबह से ही धरना स्थल पर बड़ी सं या में पुलिस बल के साथ ही गाडिय़ां भी तैनात कर दी गई ंथी। वहीं दोनों ओर से मार्ग को भी बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह सचखंड एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचने पर पूर्वमंत्री दिग्विजय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन पर कांग्रेसियों की भारी भीड़ जमा थी, जिनमें पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, प्रव?ता आनंद शर्मा, अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्व, परिहार को दी श्रद्धांजलि
मानस भवन फूलबाग में दोपहर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. बृजमोहन सिंह परिहार की सर्वदलीय श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मप्र के पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सभी दल के प्रतिनिधि और कांग्रेसजन शामिल हुए और दिग्गविजय सिंह ने स्व. परिहार के कांग्रेस के प्रति किए गए कार्यो का स्मरण किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वासूदेव शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इबा्रहिम पठान, वीरेंद्र सिंह तोमर, आनंद शर्मा वीर सिंह तोमर, सुरेंद्र यादव, शरद यादव, मंगल यादव, सुनिल कुशवाह, नारायण यादव अरुण तोमर, अशोक प्रेमी, नगर पाल आर्य, वृंदावन सिंह सिकरवार आदि मौजूद थे।