दिग्विजय ने सिंधिया के भाषण सुनाए जिनमे वे भाजपा, मोदी, शिवराज को कोस रहे हैं

Aug 23 2020

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी रविवार को भाजपा के तीन दिवसीय मेगा शो में अपनी एंट्री दे दी । कल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने काँग्रेस, दिग्विजय और कांग्रेस पर जोश से भरे हमले अपने समर्थकों को भाजपा में शामिल कराते हुए किये थे लेकिन दिग्विजय सिंह ने उनका जबाव  एकदम अनूठे अंदाज़ में दिया। उन्होंने अपने मोबाइल से सिंधिया के पुराने भाषणों की क्लीपिंग मीडिया को सुनाई जिसमे वे भाजपा के खिलाफ भी उतनी ही आक्रामकता के साथ भाषण दे रहे है जितनी आक्रामकता के साथ उन्होंने कल कांग्रेस और उसके नेताओ के खिलाफ बोला।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण सुनाए जिसमे उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मु यमंत्री शिवराज सरकार के खिलाफ क्या क्या बोले। उन्होंने वह भाषण भी सुनाए जिसमे सिंधिया कह रहे है कि उन्होंने सोनिया और राहुल से मिलकर अंचल को हजारो करोड़ के प्रोजेक्ट दिलवाए। अनेक ट्रैन दिलवाई।
ग्वालियर में चल रहा है सिंधिया का मेगा शो
कांग्रेस की सरकार गिराने के बाद भाजपा से राज्यसभा सांसद श्री सिंधिया छह माह बाद पहली बार ग्वालियर आये है। इसको मेगा आयोजन बनाने के लिए उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर तीन दिन का मेगा शो रखा है ताकि वे भाजपा को अपनी ताकत का अहसास करा सकें। शनिवार से शुरू हुए इस शो में वे तीन दिन में लगभग दो दर्जन भीड़ भरे आयोजन कर रहे है जिनमे वे संभाग भर के अपने समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे है। फूलबाग में प्रद्यु न तोमर के ग्वालियर क्षेत्र का और मेला मैदान स्थित फेसिलिटेशन सेंटर में ग्वालियर पूर्व के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल समर्थको का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में दस हजार लोगों के भाजपा की सदस्यता लेने का दावा है। इन आयोजनों में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा भी मौजूद रह रहे है ।
कांग्रेस भी घेर रही है सिंधिया को
अंचल में पहला मौका है जब सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में उनका इतना मुखर विरोध हुआ। हालांकि कांग्रेस राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधव राव सिंधिया ने भी छोड़ी थी लेकिन सड़को पर विरोध कभी नही बल्कि स्व सिंधिया के साथ तो पूरी कांग्रेस ही चली गई थी लेकिन ज्योतिरादित्य के साथ ऐसा नही हो सका। ग्वालियर, मुरैना, दतिया और भिंड के जिला अध्यक्षो ने भाजपा में जाने से इनकार ही नही कर दिया बल्कि जब  सिंधिया ग्वालियर आये तो उनके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ जबरदस्त विरोध किया और गिर तातियाँ भी दी। कांग्रेस ने तीनों दिन गिर तारी देने का ऐलान किया है ।
दिग्विजय की भी एंट्री
इस बीच रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की भी ग्वालियर एंट्री हो गई । घोषित तौर पर तो वे अपने मित्र और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व ब्रजमोहन सिंह परिहार के असमायिक निधन के कारण आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने आये थे और उनके घर भी गए। लेकिन संभवत: उन्होंने टाइमिंग वही चुनी जब भाजपा का मेगा शो चल रहा है। उन्होंने यहां प्रेस से बात की । संधिया के निशाने पर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ही थे। उन्होंने सिंधिया के आरोपो का जबाव देने के लिए खुद सिंधिया के ही उन भषणो की क्लीपिंग का सहारा लिया जब वे कांग्रेस में थे। तब भाजपा, मोदी, शिवराज के बारे में उनकी राय थी और कांग्रेस शासनकाल में उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मदद से क्या क्या विकास करवाये?
मोबाइल बन्द करने के बाद  दिग्विजय सिंह सिर्फ मुस्कराते रहे मानो कह रहे हो सबके जवाब इन क्लिपिंग्स में है। वे सिर्फ इतना बोले -राजनीति में विश्वसनीयता बहुत आवश्यक है। सिंधिया को कांग्रेस ने सब कुछ दिया। राहुल सोनिया के बराबर बैठते थे लेकिन लोकतंत्र में इस तरह की अवसरवादी बातें उसे कमजोर करती है । कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। सिंधिया ने कहा था कि कांग्रेस सरकार में दो मु यमंत्री थे। एक सामने से दूसरा पीछे से। यानी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह। जब उनसे पूछा कि इस पर क्या प्रतिक्रिया है ? वे बोले -ये भी तो बताएं अब कितने है?
काँग्रेस कार्यकर्ताओ को दी बधाई
दिग्विजय सिंह ने कहाकि मैं बधाई देता हूँ संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिन्होंने स्वयं अपने जज्बात से पुलिस के विरोध के बावजूद गिर तारी दी। लोग कहते थे सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस खत्म हो जाएगी लेकिन मैं कहता हूँ इसके बाद कांग्रेस जीवित हो जाएगी जायेगी।
दिग्विजय सिंह ने मु यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा काल भाषण में कही गई इस बात का सीधा जबाव तो नही दिया कि कांग्रेस छोडऩे से कोई गद्दार नही हो जाता। कांग्रेस तो मोतीलाल नेहरू ने भी छोड़ी थी तो क्या वे गद्दार थे ? लेकिन दिग्विजय सिंह ने कहा जिन लोगों ने आज़ादी की लड़ाई के अंग्रेजो का साथ दिया उन्हें  और मोतीलाल नेहरू के बारे में सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कोरोना के दौर में लागू प्रतिबंधों के बावजूद ग्वालियर में भाजपा और सिंधिया के मेगा शो में भीड़ भरे आयोजनों पर भी श्री सिंह ने तंज कसा। वे बोले-अपने को धार्मिक बताने वालों की सरकार का असली रूप सामने आ गया है । वे गणेश जी के पंडाल नही लगने दे रहे लेकिन भाजपा के पंडाल में हजारो लोगो को बैठने की इजाज़त दे रहे है।
ये भी रहे मौजूद 
श्री सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वासुदेव शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह, विधायक लाखन सिंह, पीसीसी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिलाअध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी आदि भी मौजूद थे।