सीएम के कार्यक्रम से पहले दो दर्जन कांग्रेसी पहुंचाए थाने
Aug 22 2020
ग्वालियर। सीएम को काले झंडे दिखाने के ऐलान के बाद सुबह से ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और दो दर्जन कांग्रेसियों को शांति भंग करने की आशंका के तहत अलग-अलग थानों में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही अलग-अलग पुलिस पार्टी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की निगरानी में लगी हुई हैं, जैसे ही वे प्रदर्शन करने निकले, उन्हें थाने पहुंचा दिया जाए। डीएसपी क्राइम रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि सीएम को काले झण्डे दिखाने की तैयारी कर रहे दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है और इन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है, जिससे यह शांति भंग कर माहौल खराब ना करने पाए।
कांग्रेस द्वारा आंदोलन का ऐलान करते ही पुलिस अफसरों ने मीटिंग की और योजना के तहत रात से ही कांग्रेसी नेताओं की निगरानी शुरू करा दी। सुबह जैसे ही कांग्रेसी बाहर निकले, पुलिस ने इन्हें राउण्डअप कर अलग-अलग थानोंं में पहुंचा दिया। जिससे विवाद की नौबत ना आए।
कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस जवान व अफसर तैनात किए गए हंै, जिससे विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही धर लिए जाएं।
आंदोलनकारियों से निपटने क्राइम ब्रांच को कमान सौंपी
विरोध प्रदर्शन करने वालों से निपटने के लिए पुलिस अफसरों ने क्राइम ब्रांच की टीम को कमान सौंपी है। इसमें सब इंस्पेक्टर और एएसआई के नेतृत्व में सात टीमें लगाई गई हैं, जो सिविल में रहकर विरोध प्रदर्शन करने वालों पर नजर रख रही थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









