अग्रकुल महिला समिति के सदस्यों ने घर घर विराजे इको फ्रेंडली गणेश जी
Aug 22 2020
ग्वालियर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर अग्रकुल महिला समिति ने अपने सदस्यों के लिये इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता रखी। जिसमें सभी को मिट्टी से गणेश जी बनाते हुये का वीडियो सेंड करना था जिसमें सभी सदस्यों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिये मिट्टी के गणेश जी बनाकर उन्हें गमले में ही विसर्जित करने का प्रण लिया जिससे नदी और ताल दूषित नही हो। इस प्रतियोगिता का निर्णय संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने लिया। इसमे प्रथम सपना अग्रवाल, द्वितिय ज्योति अग्रवाल और तृतीय रोमा जैन रहीं। जिसमें दीपा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मोनिका जैन, शशि अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नीलम जैन, वंदना सिंघल, नीतू गोयल आदि ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









