लगातार रहेगा बारिश का मौसम सुहाना

Aug 22 2020

ग्वालियर। जिले में रात से बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार होने से वातावरण सुहावना हो गया है। सुबह से वातावरण में ठंडक हो जाने से लोगों को उमस व गर्मी से भी राहत मिल रही है। वहीं बारिश फसलों के लिए भी फायदेमंद रहेगी ऐसा किसानों का कहना है। ग्वालियर अंचल में मानसून कमजोर पड़ जाने के कारण लंबे समय से उ मीद के अनुसार बारिश नहीं हो रही थी। पिछले कुछ दिनों से मेघा मेहरबान हुए हैं। तड़के से लेकर दिनभर रुक-रुककर झमाझम बारिश होने से वातावरण सुहावना हो गया। दिनभर बदली छाई रहने और हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान कम हुआ।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी कभी तेज तो कभी हल्की बरसात हो सकती है।
आज सुबह मौसम सुहाना होने से लोग अपने परिवार समेम तिघरा और किला समेत भदावना पहुंचे। यहां परिवार के साथ मौजूद बच्चों ने पिकनिक मनाकर लुत्फ लिया। तिघरा में युवाओं ने खूब डुबकी लगाई और साथ ले गए भोजन का मजा लिया।