दस हजार का इनामी दबोचा

Aug 22 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांधी द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को फरारी इनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर पश्चिम/अपराध सत्येन्द्र सिंह तोमर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था। डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर के मार्ग दर्शन मे की जा रही कार्यवाही के दौरान प्रभारी क्राइम ब्रांच विनोद शर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक मनोज परमार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हजीरा ग्वालियर के अप0 292/19 धारा 302, 307, 341, 147, 148, 149, 120बी भादवि मे फरारी ईनामी बदमाश रमन चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान नि. श्री कृष्णा नगर गदाईपुरा चार शहर का नाका हजीरा जिला ग्वालियर को बस स्टेण्ड ग्वालियर से गिर तार किया है। उक्त ईनामी बदमाश बस स्टेण्ड ग्वालियर से कही बाहर भागने की फिराक में था। उक्त बदमाश थाना हजीरा के पंकज सिकरबार हत्याकाण्ड मे आरोपी था। जिसकी पुलिस को एक वर्ष से तलाश थी, उक्त आरोपी ने हत्या के उपरांत गुजरात (अहमदाबाद), दिल्ली, श्योपुर में फरारी काटी थी। जिसकी गिरतारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।