धार्मिक पंडालो को अनुमति नही तो राजनीतिक पंडालो को अनुमति कैसे - रुद्र मंडल

Aug 21 2020

ग्वालियर। शहर की विशाल गणेश प्रतिम विराजित करने वाला दौलतगंज स्थित रुद्र मंडल द्वारा इस वर्ष भी गणेश उत्सव की सभी तैयारी कर ली गयी थी जिसमे फूल सेनेटाइजर युक्त पंडाल , पानी के कुंड के साथ सोशल डिस्टेंसिग की निगरानी के लिये बाउंसर तक रखे जाने की तैयारी कर ली गयी थी , लेकिन सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थल पर गणेश उत्सव न मनाने की गाइडलाइन के बाद एवं बढ़ते कोरोना के संकट को देखते हुए जनहित में इस वर्ष गणेश उत्सव के विशाल आयोजन को निरस्त कर दिया गया था, लेकिन 22 अगस्त को फूलबाग पर भाजपा के सदस्यता आयोजन के लिये पंडाल लगभग सजकर तैयार हो गया है, जिसमे हज़ारो की सं या एकत्रित होगी एवं सोशल डिस्टेंसिग की धज्जिया उड़ेंगी, अब सरकार को स्पष्ट कर देना चाहिए कि उनके द्वारा जारी नियम गाइडलाइन सिर्फ जनता पर ही लागू होते है। उक्त विचार रुद्र मंडल के सरंक्षक व हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता लोकेश शर्मा ने भाजपा के होने वाले भव्य सदस्यता आयोजन की कटु शब्दो मे निंदा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है एवं जिला प्रशासन से यह मांग की है जिस प्रकार सार्वजनिक स्थल गणेश पंडाल को लगाने की अनुमति नही दी गयी है ठीक उसी प्रकार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए जनहित में हज़ारो की सं या में होने वाले भाजपा के इस सदस्यता आयोजन की अनुमति भी निरस्त करें एवं आयोजन होने की दशा में आयोजको पर धारा 188 के तहत दाण्डिक कार्यवाही की मांग की है।