ऐसे रहेगी भाजपा का सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था

Aug 21 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर जिले में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था नि नानुसार रहेगी।
 मु यमंत्री मध्यप्रदेश शासन का भ्रमण कार्यक्रम का मार्ग हवाई अड्डा, डीडी नगर, पानी की टंकी, जडेरूआ गॉव, पिन्टू पार्क, बिग्र्रेडियर तिराहा, 07 नं चौराहा, बिग्रेडियर तिराहा, दूध डेयरी तिराहा, इन्द्रमणि नगर, सूर्य नमस्कार तिराहा, महाराजा गेट, एलएनआईपीई, सूर्य नमस्कार तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, मानसिंह प्रतिमा,  मोतीमहल गेट, हाथी गेट, लाल-बाल-पाल चौराहा, फूलबाग कार्यक्रम, तानसेन होटल, राजामाता, माधवनगर, विवेकानंद प्रतिमा, नाका चन्द्रबदनी, विक्की फैक्ट्री चौराहा, वीनस वेक्वेट गार्डन रहेगा। नागरिकों से निवेदन है कि उक्त मार्ग पर जाने से बचें-
- पानी की टंकी से गोला का मंदिर, सिमको मार्ग चालू रहेगा।
- रोडवेज रेल्वे स्टेषन, पडाव पुराना पुल, फूलबाग गुरूद्वारा, नदी गेट मार्ग चालू रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
- फूलबाग कार्यक्रम में स िमलित होने वाले आगन्तुक अपने वाहन लक्ष्मीबाई स्टैच्यू पार्किंग, मानस भवन, प्रेस क्लब, चिडिया घर पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।
- एलएनआईपी कार्यक्रम में आने वाले आगन्तुक अपने वाहन गेट क्रमांक 01 के पास अन्दर पार्किंग कर सकेगें।
- मेला ग्राउण्ड कार्यक्रम मेें आने वाले आगन्तुक अपने वाहन कुसुमाकर रंगमंच व सेन्टर के पीछे मेला ग्राउण्ड के अन्दर पार्क कर सकेंगें।
- वीनस गार्डन मे आने वाले आगन्तुक अपने वाहन पास में गली से लगे हुये मैदान में पार्क कर सकेगें।