छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Aug 21 2020

ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में किराए से रहने वाली एक छात्रा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किराए से रहने वाली छात्रा खुशबू का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं पुलिस को कमरे से सिगरेट शतक बीयर की बोतल भी मिली पुलिस प्रयास लगा रही है कि छात्रा काफी अवसाद में रह रही होगी। मृतक छात्रा सतना की रहने वाली थी वह पिछले 6 वर्षों से किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों को को सूचना दे दी है।