पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में कुमारी अमृता, निकिता, सृष्टि रही विजेता

Aug 21 2020

ग्वालियर। भाविप शाखा शिवाजी ग्वालियर द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतिम दिन पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने मन-लगन, श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा की थाली सजा कर उनकी आन लाइन फोटो भेजी, निर्णायिका समाज सेवी श्रीमती अनुराधा घोडके ने पुरस्कार की श्रेणी पूजा सामग्री, हैंडमेड सामग्री, कलर कॉ िबनेशन, प्रेक्टिकल उपयोग के आधार सुश्री अमृता चिरगैया - प्रथम, सुश्री निकिता दीक्षित द्वितीय एवं कु श्रृष्टि श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार हेतु विजेता घोषित किया एवं श्रीमती पद्मा आहूजा, श्रीमती डा रश्मि प्रधान को सांत्वना पुरूस्कार हेतु चयनित किया। शाखा अध्यक्ष शालिग्राम गोयल सचिव महेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष चंद्र बिहारी दीक्षित एवं पूर्व अध्यक्षों ने सभी को बधाइयां दी।