दो युवक ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर

Aug 21 2020

ग्वालियर। जनकगंज, गिरवाई, क पू  में एक युवती समेत दो युवकों ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं एक युवक ने जहर खाकर अपनी इहलीला समापत कर ली। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र में बृजलाल जाटव पुत्र दीनदयाल जाटव निवासी शंकर कॉलोनी चौबे डेयरी के पास उम्र 50 ने अज्ञात कारणों के चलते अपने भाई के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रात को भोजन के बाद खाया जहर             
क पू थाना क्षेत्र में ललितपुर कॉलोनी निवासी बल्ले शाक्य पुत्र रामप्रसाद शाक्य उम्र 40 साल ने रात को भोजन किया और कमरे में बंद होकर अपनी जान दे दी। पुलिस पूछताछ कर रही है।
युवक ने लगाई फांसी
गिरवाई थाना क्षेत्र में अजय कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 18 साल ने रात को कमरे में स्वयं को बंद कर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर से नहीं उठा तो परिजनों ने देखा कि उसका शव छत के कुंदे से झूल रहा है। पुलिस ने शव का उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।