कोरोना से दो और मौत, अब तक 47

Aug 20 2020

ग्वालियर। जिले में जिस तेजी से रोजाना संक्रमित मरीजों की सं या बढ़ रही है अब वैसे ही कोरोना संक्रमण का शिकार मरीजों की मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के चलते जेएएच के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना पीडि़त मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ये दोनों संक्रमित मरीज वृद्ध होने के साथ मल्टीपल बीमारियों से भी पीडि़त थे। इसी के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों की सं या 47 तक पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुरैना के जौरा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग दामोदर प्रसाद पुत्र परशुराम जो कि पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए एक अगस्त को जेएएच के मल्टीसुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। बीते उन्नीस दिन भर्ती रहने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया और वृद्ध दामोदर प्रसाद ने दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना संक्रमित लश्कर क्षेत्र के बावन पायगा निवासी 90 वर्षीय वृद्ध आमना पत्नी अकबर खान को सांस व अन्य बीमारियों के चलते इलाज के लिए 12 अगस्त को इलाज के लिए मल्टी सुपर स्पेशलिटी में भर्ती कराया गया था। आमना ने भी गुरुवार सुबह पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद जहां दामोदर प्रसाद का अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज विधुत शवदाह गृह में किया गया वहीं आमना क ो दोपहर में क ब्रिस्तान में दफनाया गया।