निगमायुक्त ने फूलबाग का लिया जायजा

Aug 20 2020

ग्वालियर। भले ही शहरवासी किसी भी दिक्कत का सामना करते रहें इनकी न समस्या सुनी जाती है न परेशानी से ही सरकारी मशीनरी को ही कोई सरोकार होता है, लेकिन अब जबकि मु यमंत्री सहित सिंधिया व तोमर 22 को ग्वालियर दौरा संभावित है ऐसे में निगम का पूरा अमला उन स्थानों पर गुरुवार सुबह से उतर गया जहां कि यह नेता पहुंचेंगे, सबसे बड़ी बात तो यह है कि खुद निगममायुक्त संदीप माकिन उपायुक्त सत्यपाल सिंह के साथ बरसते पानी में सड़क पर उतर आए और जगह-जगह हालात का जायजा लेने के साथ फूलबाग मैदान पर होने वाले मु य कार्यक्रम के चलते ातहतों को कड़े निर्देश दिए कि अब यहां गंदगी दिखाई नहीं देनी चाहिए, वहीं जो गड्ढे हो रहे हैं, या फिर विजिट वाले क्षेत्रों में किसी तरह की कोई बाधा या गंदगी है उसे तुरंत दूर कर दिया जाए, कहीं पानी भरा दिखाई नहीं दे रहा, यदि ऐसा हुआ तो फिर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।