करंट ने लगने से दो भाईयों की मौत
Aug 20 2020
ग्वालियर। गुरुवार को पिंटो पार्क पर होर्डिंग लगाते समय दो युवकों की हाईटेंशन लाइन से करंट लग जाने के कारण मौत हो गई। दोनों को बिड़ला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों के शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
जानकारी अनुसार सुबह के समय तालीम मोह मद निवासी आदित्यपुरम और आयान खान निवासी दाने बाबा की बगिया आपस में चचेरे भाई अपने संस्थान का होर्डिंग लगा रहे थे। होर्डिंग की ऊंचाई ज्यादा थी तो वे चढ़कर लगा रहे थे कि एकदम से अचानक होर्डिंग से ऊपर निकले हाईटेंशन तारों के संपर्क आने से वे बुरी तरह झुलस गए, और नीचे की तरफ लटक गए।
उन्हें करंट लगता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। बिजली कर्मचारी ने जल्द ही हाइटेंशन लाइन का करंट बंद किया। उन्हें नजदीकी बिड़ला अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने उनकी नव्ज देखी और मृत बताया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों चचेरे भाई पढ़ भी रहे थे। दो युवकों की करंट लगने से मौत की सूचना ने सभी को झकझोर कर दिया। इस हृदय विदारक घटना से दोनों मृतक के परिवार में मातम छा गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









