सिंधिया परिवार का महाराज बाड़े पर आज रखा जाएगा 1 फिट का ताजिया

Aug 20 2020

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर आज सिर्फ एक फिट का ताजिया रखा जाएगा। यहां  सिंधिया राजवंश के इतिहास में पहली बार  सिर्फ 1 फिट का ताजिया रखा जाएगा। पहले महाराज बाड़े पर 10 फिट का ताजिया रखा जाता था लेकिन इस साल प्रशासन की आदेश अनुसार सिर्फ 1 फिट का ताजिया  रखा जाएगा।  वहीं शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया इस साल मोहर्रम में कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर  ताजिए नहीं रखे जाएंगे ना ही मातमी जुलूस निकाले जाएंगे।  शहर काजी ने कहा  ताजियों के विसर्जन के लिए  नगर निगम की गाडिय़ां  रहेंगी  इन गाडिय़ों में नगर निगम में  कार्य करने वाले मुस्लिम युवक तैनात रहेंगे।  साथ में  उनकी मदद करने के लिए मुस्लिम समाज के युवा भी तैनात रहेंगे। यह गाडिय़ां लोगों के घरों से ताजियों को एकत्रित कर विधि-विधान से  विसर्जन  करेंगे एवं वही तीन नाल साहब की सवारियां भी निकलेंगे।  यहां सवारी  सुबह 3 बजे से 5 बजे तक  शहर के बीच से सागर ताल पहुंचेंगे शहर में 1 से 2 फीट के ताजिए बनाने की अहम भूमिका इरफान खान  पुरानी छावनी  ने की है। खान ने हमें बताया इतनी भयानक बीमारी के चलते  इस साल  ताजियों में पहले जैसी रौनक नहीं रहेगी  जिसके चलते  हमने भी एक से 2 फीट के ताजिए ही बनाए हैं जिसमें से 1 फिट का ताजिया हमारा महाराज बाड़े पर रखा जाएगा।