राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर लगाया शिविर

Aug 20 2020

ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर यूथ कांग्रेस ने रक्तदान शिविर कर उन्हे याद कर श्रृदाजंली अर्पित की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के अलावा शहर के गणमान्य वरिष्ठ कांग्रेसी भी मु य रूप से उपस्थित रहे। 
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन सिंह कंषाना के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जंयती के अवसर पर ग्वालियर की शिंदे की छावनी कांग्रेस कार्यालय पर शिविर लगाकर रक्तदान कर श्रृदाजंली अर्पित की। उनके साथ यूथ कांग्रेस के 21 अन्य पदाधिकारियों व समर्थकों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालेन्दु शुक्ल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल,अमर सिंह माहौर व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मु य रूप से उपस्थित थे।