पीतांबरा गैस एजेंसी का कर्मचारी गैस चोरी करते पकड़ा

Aug 20 2020

ग्वालियर। शहर में नहीं थम रहे गैस रिफिलिंग के मामले  फालका बाजार स्थित पीतांबरा एजेंसी  की गाड़ी में पीतांबरा एजेंसी का कर्मचारी  रिफिलिंग करता पाया गया। जब उससे वहां यह पूछा गया रिफिलिंग किस लिए कर रहे हो तो वहां जवाब नहीं दे सका।  गैस सिलेंडर की गाडिय़ों में  लगातार रिफिलिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  गुरुवार को फालका बाजार स्थित  पीतांबरा  गैस एजेंसी की गाड़ी  में कर्मचारी रिफ्रिंग कर रहा था  रिफिलिंग  होने के बाद गैस सिलेंडर में 1 किलो एवं 2 किलो गैस  कम हो जाती है जिससे  इनकी करतूतों की वजह से  आम जनता को  परेशानी का सामना करना पड़ता है।