मकान की दीवार गिरने से दो घायल

Aug 20 2020

ग्वालियर। गुरुवार को सेवानगर स्थित नूरगंज में एक निर्माणधीन मकान की दीवार भरभराकर नीचे पाटौर पर गिर गई। इस हादसे में मां और बेटी दबकर घायल हो गए। दोनों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार नूरगंज में एक मकान का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण नई दीवार के नीचे पानी भर गया। बारिश ने दीवार को कमजोर दिया। दीवार भरभराकर अचानक नीचे पाटौर पर गिर पड़ी। मलबे में चाहत और उसकी मां मंजू शर्मा दब गए। दीवार गिरते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।