सरकार करे वकीलों की मदद
Aug 19 2020
ग्वालियर। कोरोना संकट से सबसे अधिक विपरीत रूप से वकील समाज प्रभावित हुआ है। न्यायालय बन्द होने से 50 प्रतिशत से अधिक वकीलों की आजीविका संकट में होकर वकील अवसाद ग्रस्त होते जा रहे हैं। इसलिए सरकार उनकी मदद को आगे आये, विधि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायाधीश और स्टाफ के समान कोरोना काल में वकील के साथ अनहोनी पर मुआबजा दिए जाने और अभिभाषक कुमार गौरव शर्मा के दु:खद निधन पर उनके परिवार की आर्थिक मदद और ब्रेन हेमरेज के कारण मेदांता में इलाज करा रहे अधिवक्ता नरेन्द्र किरार को इलाज हेतु समुचित मदद का आग्रह किये जाने हेतु ज्ञापन दिया। नरोत्तम मिश्रा द्वारा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को वकीलों की समुचित मदद का पूरा आश्वासन दिया गया। विधि प्रकोष्ठ की ओर से वरुणदेव शर्मा (संभाग प्रभारी), दिलीप अवस्थी, प्रमोद पचौरी और धर्मेंद्र नायक (जिला सहसंयोजक) अधिवक्ता उपस्थित थे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









