महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Aug 19 2020
ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक साड़ी कारोबारी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू विवेक नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचा दिया है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू विवेक नगर निवासी ममता (40) पुरूषोतम सिंह पेशे से कारोबारी हैं और उनकी साडिय़ों की दुकान है। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह सोकर नहीं जागी तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्होंने रोशनदान से झांक कर देखा तो अंदर कमरे में ममता साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया।
ममता का विवाह देवाराम से हुआ था। विवाह के बाद अनबन हुई तो ममता ने पति से तलाक ले लिया था और मायके में रह रही थी। तलाक के बाद उसने साडिय़ों की दुकान खोल ली थी और अब वह दुकान चला रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









