पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्यारोपी
Aug 19 2020
ग्वालियर। शहर में सांइस कॉलेज परिसर में युवक की हत्या करने वाले हत्यारें को पुलिस ने अपनी सक्रियता से 24 घंटे के अंदर ही पकड लिया। वही क्रइम ब्रांच टीम ने पिछल्ले छह साल से नाबालिग के अपहरण में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सांइस कॉलेज परिसर में शफीक खान निवासी गुब्बारा फाटक की किसी ने हत्या कर दी थी। जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर शराब की बोतल, खाने पीने की चीजो के साथ एक मोबाइल भी मिला था। जब उस मोबाइल पर आ रहे फोन पर बात की तो संदेह के आधार पर मृतक युवक के पास में रहने वाले प्रमोद उर्फ बब्बन यादव निवासी गुब्बारा फाटक को राउण्ड अप कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने और मृतक युवक शफीक ने मिलकर छ लाख रूपए का लोन निकाला था। कुछ समय तक तो हम दोनो लोग लोन भरते रहे फिर बाद में बंद कर दिया। जब मैने अपने हिस्से के तीन लाख रूपए मांगे तो उसने मना कर दिया और मेरे घर परिवार के बारे में भला बुरा कहने लगा। मंगलवार को मैंने ही प्लानिग के तहत उसे शराब पीने के लिए बुलाया और जब शराब पीकर वह जाने लगा तो पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने हत्यारे युवक से 315 बोर का कटटा व एक जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया है।
इनामी दबोचा
प्रेसवार्ता के दौरान ही एसपी अमित सांघी ने बताया कि एक नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार बदमाश की जानकारी क्राइम बा्रंच टीम को मिली। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई क्राइम ब्रांच टीम ने डबरा में छिपकर रह रहा बंटी पाल पुत्र लायकराम पाल निवासी ग्राम कोठी थाना झांसी रोड को हाल निवास दर्शन कालोनी डबरा से पकड लिया। इस पर पहले से ही 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









