लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंच मार्ग की पुलिया का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ

Aug 19 2020

ग्वालियर। नगरी निकाय एवं क्षेत्रीय विकास समिति युवा मंडल जीवाजी गंज लश्कर पत्रकार राजीव जौहरी ने लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंच मार्ग की पुलिया का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम आयुक्त को ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शिकायत करने के बाद आदेशित किया था  प्रात: 9 बजे लक्ष्मीगंज क्षेत्रवासियों के समक्ष पुलिया जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी क्षेत्राधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी एवं भाजपा नेता रमेश पंटसारिया वीरेंद्र साहू हरीनिवास माहौर सीनियर एडवोकेट राजेंद्र भट्ट के अतिरिक्त पत्रकार संपादक पीडी सोनी संतोष गुप्ता, शशांक गुप्ता मौजूद थे। पुलिया के तुरंत जीर्णोद्धार को देखकर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी ने वहां आए निगम कर्मचारियों का संपूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  राजीव जोहरी ने समापन अवसर पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।