कुएं से अधेड़ का शव मिला

Aug 19 2020

ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग पास स्थित बारादरी के कुएं से एक अधेड़ की लाश बरामद की है। मृतक होटल में काम करता था तथा मानसिक रूप से  विक्षिप्त था।
 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष डागौर पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल डागोर उम्र 58 वर्ष निवासी खलासी पुरा शिंदे की छावनी होटल में कुक का काम करता था। वह गत 17 अगस्त को घर से कुछ बोले बिना चला गया था जिसकी इंदरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।